ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष की गई जान, सड़क हादसे में हुई मौत

SASARAM: खबर सासाराम से हैं, जहां आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के बिहार प्रांत के प्रदेश युवा अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी की आज यानी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बारे में

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष की गई जान, सड़क हादसे में हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से हैं, जहां आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के बिहार प्रांत के प्रदेश युवा अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी की आज यानी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पोस्टल कॉलोनी के रहने वाले सरोज चंद्रवंशी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही सरोज की मौत हो गई। 



घटना नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज मोर की है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दे, सरोज चंद्रवंशी की अभी शादी नहीं हुई थी और वे राजनीति में काफी सक्रिय रहते थे। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने उन्हें बक्सर लोक सभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया था। सड़क हादसे में  गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



फिलहाल इस घटना के बाद मृतक का पूरा परिवार सदमें में है। वहीं उनके शव के पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता