ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

आम आदमी को फिर लगा बड़ा झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

PATNA : बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर एलजीपी सिलेंडर

आम आदमी को फिर लगा बड़ा झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर एलजीपी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है.   

सार्वजिनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने सोमवार से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है, ऐसे में पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 867.50 रुपये हो गई है. पहले इसकी कीमत 817.50 रुपये थी. 

वहीं 19 किलोग्राम व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपये की कमी की गई है. पहले इसकी कीमत 1727 रुपये थी, जो अब 1717.50 रुपये हो गई है. बता दें कि नई दरें आज रात से प्रभावी हो गई हैं. अब आम लोगों को नए दाम पर ही गैस सिलेंडर मिलेंगे. रसोई गैस के लिए लोगों को अब 50 रुपये अधिक देकर लेने पड़ेंगे. बता दें कि इस महीने तीसरी बार एलपीजी की कीमत में बदलाव किया गया है.