ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद

आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े सब्जी मंडी में वारदात को दिया गया अंजाम

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्

आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े सब्जी मंडी में वारदात को दिया गया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुलतानगंज चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


सुलतानगंज चौक बाजार के सब्जी मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब अपराधियों ने आलू व्यवसायी गौतम चौधरी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो चुके थे। दुकानदारों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


हत्या की इस वारदात से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की इस वारदात से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस मामले की जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता