ब्रेकिंग
मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम

Bihar news : आग में झुलसकर दुधमुंहे बच्चे की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की अहले सुबह बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर यह है कि एक दुधमुंहे बच्चे की आग में झुल

Bihar news : आग में झुलसकर दुधमुंहे बच्चे की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की अहले सुबह बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर यह है कि एक दुधमुंहे बच्चे की आग में झुलसकर मौत हो गई है। यह पूरी घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर गांव के महादलित टोले की बताई जा रही है। 


जानकारी के मुताबिक, महादलित टोला निवासी मुटन राम उर्फ सीता राम सोमवार की अहले सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकल गया। उसके बाद उसकी पत्नी कंचन देवी भी अपने चार माह के नवजात बच्चे को कमरे में सुलाकर आंगन में खाना पकाने में व्यस्त हो गई। इसी बीच दुर्भाग्य से कमरे में शॉर्ट सर्किट से निकला चिंगारी आग का विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में जल कर बच्चे की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि आग के आगोश में नवजात शिशु समेत कमरे में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए. जबतक, माँ कंचन देवी कुछ समझ पाती तबतक बहुत देर हो चुका था. वही घटना के बाद गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिजन बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। ऐसे में उनका यह नुकसान काफी भयावह है।