ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

आधे घंटे की बारिश ने खोली सरकार की पोल, बिहार विधानसभा परिसर पानी-पानी

PATNA: रविवार की दोपहर राजधानी पटना में अचानक मौसम ने मिजाज बदला। तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। मूसलाधार बारिश से कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। रविवार छूट्टी का दिन

आधे घंटे की बारिश ने खोली सरकार की पोल, बिहार विधानसभा परिसर पानी-पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रविवार की दोपहर राजधानी पटना में अचानक मौसम ने मिजाज बदला। तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। मूसलाधार बारिश से कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। रविवार छूट्टी का दिन रहने के कारण कई लोग अपने-अपने घरों में थे। लोगों ने इस दौरान मूसलाधार बारिश का लुफ्त उठाया। हालांकि भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत जरूर मिली है। वही आधे घंटे हुई बारिश से बिहार विधानसभा परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। 


बिहार विधानसभा का ड्रेनेज सिस्टम जब ऐसा है तो अन्य जगहों की क्या स्थिति होगी? इस तरह के सवाल अब उठने लगे हैं। बिहार विधानसभा और परिषद में जहां बिहार के विकास के लिए योजनाएं बनती है। लेकिन खुद विधानसभा परिसर का विकास नहीं हो सका है। विधानसभा परिसर में लगे जलजमाव की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महज आधे घंटे की बारिश से यहां की हालत ऐसी हो गयी है। जहां से पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है। जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। 


बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार में तेज आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी है। इसी दौरान आज दोपहर करीब दो बजे पटना में तेज आंधी बारिश हुई। दिन में चारों तरफ अंधेरा छा गया मानों रात हो गयी है। इस दौरान तेज हवा,आकाशीय बिजली के साथ-साथ तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें