ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बिहार के सरकारी स्कूल का शिक्षक हफ्तेभर से गायब, केदारनाथ घूमने के दौरान उत्तराखंड से लापता

लापता हरिओम के भाई हरि शरनम् ने सोनप्रयाग थाने की पुलिस से लापता भाई को सकुशल बरामद करने की मांग की है। कहा है कि यदि उनके भाई के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया कर इस नंबर पर 9709201395, 7992438371 सूचना दें।

bihar
14 मई से टीचर गायब
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: झारखंड के गोड्डा जिला निवासी हरि ओम 14 मई को उत्तराखंड में था। वह केदारनाथ घूमने के लिए गया था। जहां से अचानक वो गायब हो गया। हरि ओम बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है। जो हफ्तेभर से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने सोन प्रयाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।


बताया जाता है कि उत्तराखंड से लापता 32 वर्षीय हरि ओम झारखंड के गोड्डा जिला निवासी विजय कुमार यादव के पुत्र हैं। हरि ओम के छोटे भाई ने सोनप्रयाग पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि उसका बड़ा भाई हरि ओम बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित धनौरा के खरौनी गांव में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है। 


छोटे भाई ने बताया कि हरि ओम 14 मई 2025 को अकेल केदारनाथ यात्रा पर आए हुए थे। उसी दिन शाम के 4 बजकर 28 मिनट पर आखिरी कॉल भईया का मेरे मोबाइल पर आया था। भईया ने बताया कि केदारनाथ जाते समय हम रास्ता भटक गये हैं। फिर फोन कट गया उसके बाद से भाई का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।


हरि शरनम ने पुलिस को बताया कि भईया से परिवार के किसी सदस्य का कोई संपर्क हो पा रहा है। मेरे भाई को मोबाइल नम्बर 7633886529 और 8789273591 है। लापता हरि ओम के छोटे भाई ने सोन प्रयाग थाने में भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर करायी है। हरि ओम की उम्र 32 साल, हाइट-5.5", वजन 55 किलो, रंग सांवला है। 


लापता हरिओम के भाई हरि शरनम् ने सोनप्रयाग थाने की पुलिस से लापता भाई को सकुशल बरामद करने की मांग की है। कहा है कि यदि उनके भाई के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया कर इस नंबर पर 9709201395, 7992438371 सूचना दें। हरिओम के लापता हुए सप्ताहभर हो गये हैं लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजन किसी अनहोनी की घटना से आशंकित है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।  

बिहार के सरकारी स्कूल का शिक्षक हफ्तेभर से गायब, केदारनाथ घूमने के दौरान उत्तराखंड से लापता

टैग्स