ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह -सुबह महिला टीचर के पति को मारी गोली, वाइफ की छुट्टी का आवेदन देने गए थे स्कूल

BIHAR CRIME : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक शिक्षिका के पति की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का ताण्डव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक शिक्षिका के पति की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, बेगुसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले में सुबह-सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला टीचर के हसबैंड के ऊपर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी जबकि महिला टीचर के हसबैंड कुछ समझ पाते तबतक अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।लिहाजा उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि, महिला टीचर का पति अपनी पत्नी कि छुट्टी के लिए आवेदन जमा करने स्कूल गए और जब वह वापस लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने उनपर हमला दिया और इस घटना में उनकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान  लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड 25 के रहने वाले रामौतार महतो का 55 वर्षीय पुत्र विद्यानंद महतो के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना कि जानकारी नजदीकी थाने कि पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।


इधर, इस घटना को लेकर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह मामला एक बीघा भूमि विवाद से जुड़ा है। इसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। अब आशंका जताया जा रहा है की इसी भूमि विवाद में ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले का सही सच सामने आएगा और पुलिस की टीम मामले कि तहकीकात में लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी मनीष और सदर डीएसपी सुबोध कुमार पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। 


इधर, इसको लेकर एसपी मनीष ने कहा कि मल्टीपल राउंड गोली चलाई गई है। मृतक बाघी मोहल्ले के रहने वाले थें। सिंघौल थाना और लोहिया नगर थाना क्षेत्र का बॉर्डर पड़ता है, जो की लोहिया नगर थाना क्षेत्र में घटना घटी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में अभी तक एक बाइक की बात सामने आ रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। लोहिया नगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम दलबल के साथ पहुंचकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता