ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत

BIHAR CRIME: खुद को पुलिस बता घर में घुसे एक दर्जन बदमाश, घरवालों को बंधक बनाकर की 10 लाख की डकैती

अपराधियों के पास हथियार भी थे और सभी ने चेहरे के ढंक रखा था। खुद को पुलिस बता पहले दरवाजा खटखटाया और कहने लगे की वो छापेमारी के लिए आए हैं। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही सबको एक कमरे में पुलिस का नाम लेकर घुसे बदमाशों ने बंद कर दिया।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA JEE: बिहार के गया जी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित लालगंज में भीषण डकैती की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 12 की संख्या में आए डकैतों ने खुद को पुलिस बताकर घर में घुस गये और जमकर तांडव मचाने लगे। इस दौरान घर के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बनाकर 10 लाख रूपये लूट लिये। 


भीषण डकैती की घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के लालगंज गांव की है। जहां मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1 बजे 12 के बीच एक दर्जन बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सभी अपराधी खुद को पुलिस बताकर घर में घुसे थे और परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद आराम से घर का सारा सामान बिखेर दिया और 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए।


पीड़ित प्रवीण कुमार ने बुधवार को बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास हथियार भी थे और सभी ने चेहरे के ढंक रखा था। खुद को पुलिस बता पहले दरवाजा खटखटाया और कहने लगे की वो छापेमारी के लिए आए हैं। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही सबको एक कमरे में पुलिस का नाम लेकर घुसे बदमाशों ने  बंद कर दिया। फिर घर में रखे नकदी, गहने और कीमती सामान समेट कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में बढ़ती जा रही हैं और पुलिस की गश्ती ना के बराबर है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी टीम भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। बेलागंज के लोगों ने रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

गया जी से नितम राज की रिपोर्ट