ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR: छपरा में गैंगरेप के बाद 9 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, स्कूल से घर लौटने के दौरान 5 बहसी दरिंदों ने दिया घटना को अंजाम

पांचवीं क्लास की छात्रा गांव के ही विद्यालय से पढ़कर घर वापस आ रहे थी। इसी दौरान पांच लड़के उसे जबरन खींचकर ले गए। स्कूल से महज 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

bihar
आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार के सारण जिले में शनिवार को बड़ी वारदात हुई। सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म  की वारदात को अंजाम दिया गया। पांच बहसी दरिंदों ने मिलकर पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ मुंह काला करने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस बल के साथ पहुंचे डीआईजी-एसएसपी 

मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को नौ वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ गांव के कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद जलालपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या में शामिल पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने के बाद सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक डा. कुमार आशीष, आरक्षी अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी एवं डीएसपी राजकुमार जांच के लिए पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। 


स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रही थी बच्ची

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को पांचवीं क्लास की छात्रा गांव के ही विद्यालय से पढ़कर घर वापस आ रहे थी। इसी दौरान पांच लड़के उसे जबरन खींचकर ले गए। स्कूल से महज 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इधर, सूचना मिलने पर बच्ची के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। नौ साल की बेटी की जान जाने के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।