ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar IPS Transfer: बिहार के 6 IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए...पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला करने के साथ ही 6 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है.

Bihar IPS Transfer
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar IPS Transfer: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक तरफ जहां 12 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया है तो वहीं सरकार ने अब 6 IPS अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। सरकार ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।


बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी, जो आर्थिक अपराध इकाई के एसपी के पद पर पटना में तैनात थे उन्हें राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बना दिया है. वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। राकेश कुमार सिन्हा पहले लोकायुक्त कार्यालय, पटना में एसपी के पद पर तैनात थे।


वहीं राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पटना के एसपी पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई, पटना का एसपी बनाया गया है. पंकज कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं जबकि भारतीय पुलिस सेवा के 2016 बैच के अधिकारी अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है। अनंत कुमार पहले बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा के पद पर तैनात थे।


वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा को सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। मनीष कुमार सिन्हा को विशेष सुरक्षा दल का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। वह पहले विशेष खासा के एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे। वहीं विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा बनाया गया है। राजेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के अधिकारी हैं।


Bihar IPS Transfer: बिहार के 6 IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए...पूरी लिस्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें