ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

अपहरण के 2 दिन बाद गांव के कुएं से मिला 10 साल के बच्चे का शव, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां 10 साल के अगवा छात्र का शव कुंए से बरामद किया गया है। 6 फरवरी को अपराधियों ने अपहरण के बाद छात्र की हत्या कर दी और शव को क

अपहरण के 2 दिन बाद गांव के कुएं से मिला 10 साल के बच्चे का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Santosh Singh
2 मिनट


NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां 10 साल के अगवा छात्र का शव कुंए से बरामद किया गया है। 6 फरवरी को अपराधियों ने अपहरण के बाद छात्र की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। घटना के तीन दिन बाद शव के मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव की है।  

नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में 10 साल के छात्र को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद शव को कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है जो कैलाश प्रसाद का बेटा था। परिजनों ने बताया कि 6 फरवरी को रोहित का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने 3 नामजद समेत 2 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों ने यह भी बताया कि 4 साल पूर्व भी रोहित का अपहरण किया गया था जिसे चंडी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। लेकिन इस बार हुए अपहरण की घटना के बाद उसका शव आज सुबह गांव के ही एक कुएं से मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परवलपुर थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की शाम में मृतक के परिजनों द्वारा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता