ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

4 सीडीपीओ को शो कॉज नोटिस, डीएम ने 2 महिला पर्यवेक्षिकाओं से भी मांगा स्पष्टीकरण

PURNIA : जिले की चार सीडीपीओ को अपनी काम में शिथिलता बरतने के आरोप में शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. आईसीडीएस के साथ-साथ यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित सी मैम योजना

4 सीडीपीओ को शो कॉज नोटिस, डीएम ने 2 महिला पर्यवेक्षिकाओं से भी मांगा स्पष्टीकरण
First Bihar
2 मिनट

PURNIA : जिले की चार सीडीपीओ को अपनी काम में शिथिलता बरतने के आरोप में शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. आईसीडीएस के साथ-साथ यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित सी मैम योजना की समीक्षा के बाद पूर्णिया के डीएम ने शो कॉज नोटिस जारी किया है. चार सीडीपीओ के साथ साथ दो महिला पर्यवेक्षिकाओं से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.


आपको बात दें कि डीएम राहुल कुमार ने जलालगढ़, धमदाहा, केनगर और डगरुआ सीडीपीओ से शो कॉज की मांग की है.  इसके अलावा उन्होंने पिछले महीने कम निरीक्षण करने के लिए केनगर सीडीपीओ के साथ-साथ धमदाहा और केनगर की एक-एल महिला पर्यवेक्षिका से भी स्पष्टीकरण की मांग की है. इसके अलावा डीएम ने आमसभा का आयोजन कर खाली स्थानों पर सेविकाओं और सहायिकाओं को बहाल करने का भी निर्देश जारी किया है.  


आपको बता दें कि समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई थी जिसमें उन्होंने आइसीडीएस द्वारा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही होने वाली कमियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया.