ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

कल तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 3 जून से बढ़ेगी गर्मी

PATNA : पटना में शनिवार की रात दो घंटे हुई बारिश के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली. बारिश का असर रविवार को भी देखने को मिला. इससे रविवार को भी सुबह-शाम मौसम सुहाना रहा, लेकिन दिन में लोगों को

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : पटना में शनिवार की रात दो घंटे हुई बारिश के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली. बारिश का असर रविवार को भी देखने को मिला. इससे रविवार को भी सुबह-शाम मौसम सुहाना रहा, लेकिन दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ.

मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति दो जून तक रहने का अनुमान है. इसके बाद तेज धूप की वजह से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर हिस्सों में 3 जून से पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा का क्षेत्र कमजोर हो जाएगा. 

इससे मौसम शुष्क हो जाएगा. साइक्लोन सर्किल का परिक्षेत्र बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है. इसकी वजह से दो जून तक बिहार के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.