ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

BIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरल

पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें आवेदन लिखने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सादे लिबास में बैठा एक व्यक्ति आवेदन लिखने के बदले पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। FIRST BIHAR वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति शिकारपुर थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी उमेश कुमार बताया जा रहा है। आरोप है कि थाना पहुंचे एक फरियादी से आवेदन लिखने के नाम पर पैसे लिए गए। वीडियो में कथित तौर पर संबंधित व्यक्ति यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि, "कागज, कलम फ्री का थोड़े ही आता है।" जितना मर्जी हो उतना दे दीजिए। 


थाना वह स्थान है, जहां लोग न्याय और अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे लेने के आरोप पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करते हैं।


हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक पश्चिम चंपारण पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट