ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

शोले' के वीरू स्टाइल में रखी मांग: डिग्री कॉलेज की डिमांड को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़े पूर्व मुखिया और वकील

सहरसा के सत्तर कटैया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर पूर्व मुखिया संजीव कुमार और अधिवक्ता अरुण कुमार मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। करीब छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर दोनों नीचे उतरे।

बिहार न्यूज
घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर बुधवार को फिल्म शोले की तर्ज पर हाईवोल्टेज प्रदर्शन देखने को मिला। सत्तर कटैया प्रखंड के मेनहा गांव में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर बिजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार और गांव निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। दोनों करीब छह घंटे तक टॉवर पर डटे रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


मिली जानकारी के अनुसार, मेनहा गांव में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कॉलेज निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी से नाराज होकर दोनों प्रदर्शनकारी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए और मौके पर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और वार्ता का दौर चला। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों प्रदर्शनकारी सुरक्षित टॉवर से नीचे उतर आए।


इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन का कहना है कि डिग्री कॉलेज की मांग से संबंधित विषय पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता