ब्रेकिंग
पटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसे

मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित बेला चौक में प्रशासन ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का खुलासा किया। दुकान और घर से 21 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिला प्रशासन के गैस की सुचारु आपूर्ति और होम डिलीवरी के दावों के बीच मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र के बेला चौक में प्रशासन ने छापेमारी कर एक दुकान और घर से कुल 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम दीपक कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। अभियान में अंचलाधिकारी (सीओ) अखिलेश चौधरी, मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) विपिन अंशु, जयनगर थाना के एसआई बलान खान तथा पुलिस और प्रशासन की टीम शामिल रही।


छापेमारी के दौरान बेला निवासी वीरेंद्र चौधरी की दुकान से दो भरे हुए और नौ खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच के क्रम में ललिता देवी के घर से भी पांच भरे हुए और पांच खाली सिलेंडर मिले। इस प्रकार कुल 21 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें सात भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं।


बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर जयनगर थाना लाया गया है। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, जमाखोरी और व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है। जांच में प्रथम दृष्टया अवैध भंडारण की पुष्टि होने के बाद आरोपी वीरेंद्र चौधरी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप का माहौल है।