ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

घर में घुसा 10 फीट लंबा कोबरा, महिला स्नैक रेस्क्यूअर ने सांप को पकड़ा

बगहा के वाल्मीकिनगर स्थित विशाहा गांव में एक घर में 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा घुस गया। सूचना पर पहुंचीं जानकी देवी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया.।

बिहार न्यूज
महिला स्नैक रेस्क्यूअर ने पकड़ा कोबरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

WEST CHAMPARAN: बगहा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुन्नी लाल के घर में करीब 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलने पर सर्प रेस्क्यू का कार्य करने वाली महिला स्नैक रेस्क्यूअर जानकी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।


जानकारी के अनुसार, बरसात के मौसम और नेपाल से आने वाली पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण वाल्मीकिनगर और आसपास के रिहायशी इलाकों में अक्सर सांप और अन्य वन्यजीव निकल आते हैं। ऐसे में वन विभाग और स्थानीय लोग भी सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

टैग्स