ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बीएड एंट्रेंस एग्जाम 29 मार्च को, 2 मार्च तक करना होगा आवेदन

PATNA : राज्य के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 मार्च को बीएड एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। राज्य के कुल 327 बीएड कॉलेजों में 325

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : राज्य के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 मार्च को बीएड एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। राज्य के कुल 327 बीएड कॉलेजों में 32500 सीटों पर दाखिले के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।


राज्य के अंदर बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए लगातार तीसरे साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए नामांकन लिए जाएंगे। बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल 14 विश्वविद्यालयों के 327 कॉलेजों में छात्र दाखिले ले सकेंगे हालांकि इन कॉलेजों में कई ऐसे भी हैं जिन्हें अभी एनसीटीई के सत्र 2020-21 के लिए मान्यता लेनी होगी।


बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए 2 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। 29 मार्च को एंट्रेंस एग्जाम के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। रिजल्ट के बाद जुलाई में नए सत्र के लिए पढ़ाई शुरू हो जाएगी।