ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

27 फरवरी से शुरू हो रहा बिहार का बजट सत्र, महागठबंधन सरकार की होगी अग्नि परीक्षा

PATNA: बिहार में बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय की तरफ से तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा तय की गई तिथि के म

27 फरवरी से शुरू हो रहा बिहार का बजट सत्र, महागठबंधन सरकार की होगी अग्नि परीक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय की तरफ से तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा तय की गई तिथि के मुताबिक बजट सत्र 27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलेगा। महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट सत्र होगा। इस दौरान 21 बैठकें होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने सरकार के आला अधिकारियों से विमर्श के बाद ये तिथियां तय की हैं हालांकि इसपर कैबिनेट की मुहर लगनी अभी बाकी है।


दरअसल, इससे पहले 20 फरवरी से 27 मार्च और 24 फरवरी से 31 मार्च तक बजट सत्र चलाने की चर्चा हुई थी लेकिन अंतिम रूप से 27 फरवरी से ही बजट सत्र चलाने पर सहमति बन पाई है। बजट सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल फागू चौहान दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल महागठबंधन सरकार की योजनाओं और राज्य में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देंगे। बजट सत्र के अगले दिन वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किये जाने की संभावना है। उसके बाद अन्य विभागों के बजट पेश किये जाएंगे।


बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद 9 अगस्त 2022 को बिहार में महागठबंधन सरकार अस्तित्व में आई थी। नई सरकार के गठन के बाद से ही विपक्ष की भूमिका में आई बीजेपी अलग-अलग मुद्दों को लेकर महागठबंधन की सरकार को घेरती रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज, छपरा शराबकांड, बीपीएससी पेपर लीक से लेकर अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमलावर बनी हुई है। बजट सत्र ऐसा मौका होता है जिसमें विपक्ष को सरकार को घेरने का पूरा मौका मिलता है। ऐसे में बजट सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें