ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

21 से दो शिफ्ट में खुलेंगे स्कूल, ऐसा होगा स्टूडेंट के लिए इंतजाम..

PATNA : अब अनलॉक-4 में 21 सितंबर से स्कूल में विद्यार्थी मार्गदर्शन के लिए जा सकते हैं. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 1 दिन में 20 से

21 से दो शिफ्ट में खुलेंगे स्कूल, ऐसा होगा स्टूडेंट के लिए इंतजाम..
Anamika
2 मिनट

PATNA :  अब अनलॉक-4 में 21 सितंबर से स्कूल में विद्यार्थी मार्गदर्शन के लिए जा सकते हैं. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 1 दिन में 20 से अधिक छात्र को नहीं बुलाया जाएगा और समय को भी दो शिफ्ट में बांटने की तैयारी की जा रही है.

 सुबह की शिफ्ट में नौवीं और दसवीं के छात्रों को बुलाया जाएगा, वहीं शाम की शिफ्ट यानी 2बजे के बाद 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट स्कूल जा सकेंगे. स्टूडेंट को सेक्शन वाइज भी बुलाया जाएगा. इसीलिए स्कूल अलग-अलग दिन अलग-अलग सेक्शन के छात्रों को बुलाने की व्यवस्था में लगे हैं. शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, जिसे अभिभावकों और शिक्षकों को भेजा जाएगा.

 बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए स्कूल द्वारा 50 फिसदी शिक्षकों को बुलाया जाएगा. स्कूल खोलने के पहले चरण में 9 वीं 12 वीं तक के छात्र सप्ताह में 1 दिन शिक्षकों से मिलने आ सकते हैं.

 स्कूल तैयार कर रहे हैं ये निर्देश-

1. एक छात्र सप्ताह में एक बार आएगा.

2. मास्क लगा कर आना अनिवार्य होगा.

3.स्कूल में हर शिफ्ट के बाद अच्छे से सेनेटाइजेशन किया जाएगा.

4. हर दिन स्कूल में तापमान की जांच की जाएगी.

5. स्टूडेंट को जो प्रश्न पूछना है उसे नोटबुक पर लिखकर लाना होगा.

6. स्टूडेंट स्कूल यूनिफार्म में आएंगे.