ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

बिहार में 2 किलो मुर्गा पर 1 किलो प्याज फ्री, मुफ्त में लूटने वालों की लगी भीड़, देखिये वीडियो

PATNA : बिहार में कोरोना के डर से मुर्गे की बिक्री पर ब्रेक लग गई है. उधर स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. मुर्गा नहीं बिकने के कारण चिकन व्यवसायी काफी चि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के डर से मुर्गे की बिक्री पर ब्रेक लग गई है. उधर स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. मुर्गा नहीं बिकने के कारण चिकन व्यवसायी काफी चिंतित हैं. किसी तरह से चिकन की बिक्री बढ़े इसके लिए वो लोग स्कीम भी लगा रहे है. गुर्गा दुकानदारों ने अब एक नया उपाय निकाला है. दो किलो मुर्गा खरीदने पर एक किलो प्याज अब फ्री में बांटा जा रहा है.


मामला बिहार के कैमूर जिले का है. जहां कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है. कोरोना के डर से ही चिकन की बिक्री नहीं हो रही है. व्यवसायियों ने एक तरफ जहां चिकन का दर काफी कम कर दिया है. वहीं, अब 2 किलो चिकन पर 1 किलो प्याज मुफ्त देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश में लगे हुए हैं. मुर्गा दुकानदार शेरू कुरैसी ने कहा कि कोरोना के अफवाहों से लोगों ने चिकेन खाना कम कर दिया है. जिसके कारण धंधा चौपट हो गया है. इसलिए चिकन बेचने के लिए उसने अपने दुकान पर ऑफर शुरू किया है कि 2 किलो चिकेन के साथ 1 किलो प्याज फ्री मिलेगा. 




चीन से शुरू हुआ जानलेवा कोरोना वायरस अब विश्व भर में पहुंच चुका है. वर्ल्ड के 100 से अधिक देशों में लोग इससे संक्रमित होकर बीमार पड़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना की दहशत की वजह से लोग खान-पान में भी परहेज करना शुरू कर दिए हैं. मुर्गा, अंडा और मटन से लोग दूरी बना रहे हैं. इसके सेवन से परहेज किया जा रहा है. इसी से जुड़ी हुई एक और अजीबोगरीब घटना बिहार से सामने आई है. जहां फ्री में मुर्गा बांटा जा रहा है.




दूसरा मामला बिहार के अरवल जिले का है. जहां कोरोना के डर से फ्री में मुर्गा बांटा जा रहा है. 'मुर्गा दान' का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोरोना के डर से मुर्गे के बाजार को झटका लगा है. जहां पहले चिकन 120-130 रुपए किलो में बिकता था वही अब  20 से 40 रुपए किलो में बिक रहा है. इतना ही नहीं अरवल में तो फ्री में ही मुर्गा बांटा जा रहा है. जहां लूटने वालों की भीड़ मची है. कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद मामूली सर्दी और खांसी से पीड़ित लोग भी एहतियातन सदर अस्पताल और निजी क्लीनिकों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.



टैग्स