ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

लॉकडाउन में जनता का साथ चाहते हैं कुशवाहा, RLSP ने काला दिवस के लिए मांगा समर्थन

PATNA : रालोसपा 10 मई को 10 बजे से लेकर 12 बजे तक राज्य व्यापी काला दिवस मनाएगी. इस बारे में पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : रालोसपा 10 मई को 10 बजे से लेकर 12 बजे तक राज्य व्यापी काला दिवस मनाएगी. इस बारे में पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवाहन पर पूरे बिहार में रालोसपा के सभी नेता, कार्यकर्ता और आम जनों द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर पर मीडिया कर्मियों को बैन किये जाने के विरोध में पार्टी काला दिवस मनाएगी. 

 10 मई को पार्टी से जुड़े नेता, कार्यकर्ता  मुंह पर काला पट्टी बांध कर बैनर/बोर्ड के साथ धरना सत्याग्रह पर बैठेंगे.उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ है और इस पर हमला भारत के लोकतंत्र पर हमला है. कोरोना वॉरियर्स के रूप में मीडिया के लोगों का सम्मान होना चाहिए. जो अपनी जान जोखिम में डालकर हम तक सच पहुंचाते हैं. लेकिन बिहार की संवेदनहीन सरकार इस डर में जी रही है कि इस विपरीत परिस्थिति में कहीं सच बाहर ना जाए. इसीलिए मीडिया जैसी एजेंसी को प्रतिबंधित कर दिया गया है.



प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कड़े शब्दों में इस निर्णय की निंदा की और बिहार की सरकार से यह आग्रह किया कि जल्द इस फैसले को वापस ले लिया जाए अन्यथा रालोसपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. उन्होंने संकट की इस घड़ी में बिहार की आमजनता से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने कि अपील की है.