ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

हथियारों के जखीरे के साथ शिकंजे में लालू परिवार का करीबी सुनील यादव, 3 राइफल, 1 रिवॉल्वर समेत 126 जिंदा कारतूस बरामद 

PATNA: हथियारों के जखीरा के साथ लालू परिवार के करीबी सुनील यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके घर पर जब छापेमारी की तो भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ. मौके से पु

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA: हथियारों के जखीरा के साथ लालू परिवार के करीबी सुनील यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके घर पर जब छापेमारी की तो भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ. मौके से पुलिस को 3 राइफल, 1 रिवॉल्वर समेत 126 जिंदा कारतूस मिला है. साथ ही 3 अपराधियों को गिफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि सुनील यादव का लालू परिवार से गहरा संबंध है. उसके फेसबुक अकाउंट पर लालू परिवार के राज्यसभा सांसद मीसा भारती ,पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ दर्जनों तस्वीरें है. पालीगंज में होली के दौरान वर्चस्व को लेकर दहशत फैलाने को लेकर की गई फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सुनील यादव महाबलीपुर से राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता