बिहारBihar News: 4.5 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के 'अफसर' के खिलाफ विभागीय कार्यवाही, पूर्व राज्यमंत्री ने की थी शिकायत
सिवान नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजकिशोर लाल पर 4.50 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर विकास विभाग द्वारा आरोप पत्र के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी किया है।











