ब्रेकिंग
खाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्स

Bihar News: सोनपुर मेला के आधुनिकीकरण के लिए 24.28 करोड, रोजगार- ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढावा..

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सोनपुर मेला स्थल को डिजिटल और पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटक केंद्र बनाने के लिए 24.28 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है। यह स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के तहत स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

सोनपुर मेला विकास योजना  स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0  सोनपुर मेला पर्यटन स्थल  बिहार टूरिज्म योजना 2025  सम्राट चौधरी पर्यटन विकास  Sonepur Mela Bihar News  Asia's Largest Animal Fair  डिजिटल सोनपुर मेला
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सोनपुर मेला स्थल, सारण में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास और आधुनिकीकरण के लिए  24.28 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृत दी गई है।स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 की उप-योजना (सीबीडीडी ) के तहत सोनपुर मेला  विकास की योजना को स्वीकृति  दी गई है।  इससे स्थानीय रोजगार और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार सोनपुर मेले को देशभर में ही नहीं , बल्कि वैश्विक पर्यटन के लिए डिजिटल और पर्यावरण-संवेदनशील स्थल के रूप में विकसित कर रही है।चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रवेश द्वार, हाट निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, घाट तक संपर्क, पार्किंग और शटल सेवा का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नये स्वरूप में प्लास्टिक मुक्त मेला क्षेत्र, अपशिष्ट प्रबंधन, सौर ऊर्जा और पर्यावरण जागरूकता अभियान जैसी हरित पहल पर भी काम किया जाएगा। वहीं डिजिटल पहल के तहत मेला मोबाइल ऐप, कैशलेस भुगतान, वर्चुअल दर्शन और स्मार्ट पार्किंग जैसी सेवाओं का निर्माण किया जाएगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सारण जिले का सोनपुर मेला स्थल एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सरकार के प्रयासों से यहां पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।    उन्होंने कहा कि मेला स्थल के समग्र विकास से आने वाले पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं मिलेंगी,व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे और सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।

उल्लेखनीय है कि  सोनपुर में गंगा-गंडक नदी के संगम पर हर वर्ष शरद ऋतु में कार्तिक पूर्णिमा ( इस वर्ष 5 नवंबर) पर महीने भर चलने वाला  मेला लगता है। इसे एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। यह मेला हाथी-घोड़ा, गाय-बैल और दूसरे पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए प्रसिद्ध रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता