बिहारBihar News : BJP नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी! रात में आए दो कॉल, पुलिस जांच में जुटी
बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी मिलने से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर पहले गाली दी गई और फिर हत्या की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











