बिहारBihar Crime : खुद अधिकारी, साला पुलिस कांस्टेबल! पटना सचिवालय में ऐसे चल रहा था नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा
पटना सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताने वाले अजय कुमार शुक्ल और उसके साले राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस वर्दी और फर्जी दस्तावेज मिले हैं।











