बिहारमुजफ्फरपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 1.30 करोड़ की कोरियन सिगरेट बरामद
80 लाख के इंसानी बाल बरामद करने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर मैठी टोल प्लाजा के पास से कोरियन सिगरेट से लदे कंटेनर को जब्त किया है। सिगरेट की कीमत एक करोड़ 30 लाख है।











