ब्रेकिंग
Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा

सिवान में बड़ा हादसा: पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने 10 लोगों को रौंदा, हालत गंभीर

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिवान आए हुए थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने 10 लोगों को कुचल दिया। रॉन्ग साइड जाकर 5 बाइक सवार को बोलेरो ने रौंद दिया। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

ACCIDENT
सिवान में सड़क हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN ACCIDENT: बिहार के सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हो गया। दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसिया गाँव के पास पथ निर्माण विभाग की एक गाड़ी ने रॉन्ग साइड से आकर पाँच बाइक सवारों को रौंद दिया। 5 बाइक पर सवार 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उसने रॉन्ग साइड से आकर पाँच बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में कुल पाँच लोगों के पैर टूटने की खबर है, जिनकी पहचान गोरख बिंद, ममता देवी, रोशन बिंद, विनोद बिंद, निशा कुमारी और करण बिंद के रूप में हुई है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।


घायल विनोद बिंद ने बताया कि वे सिवान शहर के मखदूम सराय मोहल्ले में रहते हैं और फेरी का काम करते हैं। वे सभी बाइक से अपने घर, भोजपुर थाना क्षेत्र के बिहिया कल्याणपुर जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। विनोद बिंद ने बताया कि "रॉन्ग साइड में आकर पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने हम सभी को रौंद दिया, जिससे हम लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पाँच लोगों का पैर टूट गया है और तीन लोगों को मामूली चोट लगी है।"


घटना के बाद दरौंदा थाना प्रभारी छोटन कुमार मौके पर पहुँचे और बताया कि एक बोलेरो गाड़ी से दुर्घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पथ निर्माण विभाग की गाड़ी से सड़क हादसा हुआ है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टैग्स