बिहारपटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल
पटना में एक घर में लगी आग में झुलसकर 65 वर्षीय मालती देवी की मौत हो गई। पैरालिसिस से पीड़ित होने के कारण वह वहां से भाग नहीं सकी। इस घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गये हैं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।











