बिहारराजस्व कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए विभागीय पोर्टल लाइव, 31 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व कर्मचारियों के ऐच्छिक स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है। कर्मचारी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय संवर्ग बनने के बाद यह पहली बड़ी पहल है।











