ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीपटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीपटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशाना

CBSE 12वीं रिजल्ट में GOAL Institute का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। संस्थान ने इस सफलता का श्रेय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और नियमित टेस्ट सिस्टम को दिया है।

बिहार न्यूज
संस्थान का मान बढ़ाया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से GOAL परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। 


CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित तैयारी एवं निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे GOAL परिवार में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखा गया।


संस्थान प्रबंधन के अनुसार विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस सफलता का श्रेय संस्थान की सुव्यवस्थित अकादमिक प्रणाली, नियमित टेस्ट व्यवस्था, व्यक्तिगत मॉनिटरिंग, अनुभवी फैकल्टी टीम एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया जा रहा है।


गोल के सफल छात्रों में लकी कुमारी, 97.4 % मार्क्स, अर्णव विष्णुवृद्धि, 96.2 % मार्क्स, अमान खान, 95.0 % मार्क्स, प्रियश राज, 94.4 % मार्क्स, माही सिंह, 93.6 % मार्क्स, नैंसी शुक्ला, 93.4 % मार्क्स, आफरीन सुल्ताना, 93.4 % मार्क्स, प्रिंस कुमार, 93.2 % मार्क्स, पीयूष राज, 92.6 % मार्क्स, केशव कुमार, 92.6 % मार्क्स, आयुषी शर्मा, 92.4 % मार्क्स, एंजेल ईशा, 92.2 % मार्क्स, तहसीन शमा, 92.0 % मार्क्स, अनुष्का शंकर, 92.0 % मार्क्स, उत्सव राज, 91.2 % मार्क्स, आयुषी भारती, 91.2 % मार्क्स, अनुष्का रंजन, 91.2 % मार्क्स, समीक्षा कुमारी, 90.6 % मार्क्स एवं अर्चिता कुमारी, 90.0 % मार्क्स एवं कई अन्य छात्रों ने  90% से अधिक मार्क्स लाकर गोल को गौरवान्वित किया है। 


इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए GOAL Institute के Founder एवं Managing Director Bipin Singh ने कहा कि GOAL का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह शानदार प्रदर्शन संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली एवं परिणामोन्मुखी तैयारी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


GOAL Institute के Assistant Director Ranjay Singh ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अनुशासन एवं GOAL की समर्पित शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि GOAL सदैव बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की समेकित तैयारी पर विशेष ध्यान देता है, जिसके कारण विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ NEET एवं JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर रहे हैं।


संस्थान के Academic Head Gaurav Singh ने कहा कि GOAL की Academic Planning विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, टेस्ट आधारित मूल्यांकन प्रणाली एवं व्यक्तिगत शैक्षणिक मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थियों का आत्मविश्वास लगातार मजबूत होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके बोर्ड परिणाम में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली बड़ी उपलब्धियों की केवल शुरुआत है।


वहीं संस्थान के R & D Head Anand Vats ने कहा कि GOAL की अकादमिक रणनीति विद्यार्थियों के Concept Building, Smart Study Planning एवं Continuous Assessment पर आधारित है। उन्होंने कहा कि 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि सही दिशा एवं निरंतर अभ्यास से असंभव लक्ष्य भी संभव बनाए जा सकते हैं। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि GOAL Institute भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं सफलता का सर्वोत्तम मंच प्रदान करता रहेगा।

टैग्स

संबंधित खबरें