ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

बिहार के 8 जिलों में बनेंगे नए हाईटेक थाना भवन, करोड़ों की योजनाओं को मिली मंजूरी

बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए आठ जिलों में नए आधुनिक थाना भवनों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा सेवाएं बेहतर होंगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 8 जिलों में नए अत्याधुनिक थाना भवनों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इन थाना भवनों के निर्माण से पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।


सरकार द्वारा जिन थाना भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, उनमें पटना जिले का NTPC बाढ़ थाना, पूर्णिया का मधुबनी थाना, अररिया के पलासी और सिकटी थाना, मुंगेर का वासुदेवपुर थाना, गोपालगंज का मीरगंज थाना तथा भागलपुर के गोराडीह और कहलगांव थाना शामिल हैं।


इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। पटना के NTPC बाढ़ थाना भवन के निर्माण के लिए करीब 8.75 करोड़ रुपये, पूर्णिया के मधुबनी थाना के लिए 5.23 करोड़ रुपये, अररिया के पलासी थाना के लिए 8.74 करोड़ रुपये और सिकटी थाना के लिए 8.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 


वहीं मुंगेर के वासुदेवपुर थाना के लिए 8.77 करोड़ रुपये, गोपालगंज के मीरगंज थाना के लिए 8.72 करोड़ रुपये, भागलपुर के गोराडीह थाना के लिए 8.85 करोड़ रुपये और कहलगांव थाना के लिए 8.65 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।


सरकार का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इन थाना भवनों के बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। साथ ही आम लोगों को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।