ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

30 मई तक करा लें लाइफ सर्टिफिकेशन, नहीं तो रुक सकती है पेंशन: मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की है। अबतक 91.25 लाख लाभुक लाइफ सर्टिफिकेशन करा चुके हैं। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर पेंशन रुक सकती है।

बिहार न्यूज
30 मई से पहले करा लें यह काम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण यानी लाइफ सर्टिफिकेशन नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन रुक सकती है। विभाग के मुताबिक अब तक 91 लाख से अधिक पेंशनधारी यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, जबकि बाकी लाभुकों से जल्द प्रमाणन कराने की अपील की गई है।


समाज कल्‍याण विभाग मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। 


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शेष पेंशनधारी 30 मई तक पंचायत स्तरीय शिविर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण (लाईफ सर्टिफिकेशन) कराएं, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उन्हें निर्बाध रूप से मिलती रहे।


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराया जाए। इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जाए। आगे कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं की सतत निगरानी करते हुए जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।


मंत्री ने बैठक में निदेशालय अंतर्गत संचालित केंद्र प्रायोजित एवं राज्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि संचालित योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों के वृद्ध, निशक्त, विधवा, कुष्ठ पीड़ित, भिक्षुक आदि को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, निदेशालय निदेशक धर्मेन्द्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

टैग्स