ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / trending / आरा सेक्स रैकेट कांड : RJD विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ीं, पटना...

आरा सेक्स रैकेट कांड : RJD विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ीं, पटना पहुंची पीड़िता महिला आयोग से मिलेगी

08-Sep-2019 03:20 PM

By 3

PATNA : आरा सेक्स रैकेट कांड में अब तक लीपापोती के जरिए अपनी जान बचाते फिर रहे आरजेडी के विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरा सेक्स रैकेट कांड कि पीड़िता का बयान कोर्ट में एक बार फिर से दर्ज कराया गया है। आरा कोर्ट में 164 के तहत पीड़िता का दुबारा दर्ज हुआ है। कोर्ट में पीड़िता का बयान दुबारा दर्ज होने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी विधायक के खिलाफ कार्यवाई की उम्मीद बढ़ गई है। https://youtu.be/brFomnpu0W8 पटना लायी गयी पीड़िता एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता से आरा पहुंचकर महिला विकास मंच की टीम ने मुलाकात की। महिला विकास मंच की टीम ने आरा के टाउन थाना पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे जांच अधिकारी से भी घटना के बारे में जानकारी ली। उसके बाद टीम की सदस्य उन्हें पीड़िता के घर पहुंच कर उसके परिवार वालों से बातचीत की और पीड़िता को अपने साथ पटना लेकर आ गई। राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट कांड में लीपापोती और पीड़िता को न्याय नहीं मिलने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा जल्द ही पीड़िता से मुलाकात करने वाली हैं। आयोग इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और वह हर कीमत पर पीड़िता को न्याय दिलाना चाहता है। पीड़िता ने आरजेडी विधायक और पुलिस पर लगाये हैं गंभीर आरोप इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट कांड के सामने आने के बाद पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जा चुका है। पीड़िता ने खुद आरजेडी विधायक अरुण यादव पर अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में विधायक के प्रभाव में आकर मामले की लीपापोती कर रही है। पिछले दिनों पीड़िता का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उसने खुद को न्याय नहीं मिलने की बात कही थी। अब इस मामले पर राज्य महिला आयोग की नजर जाने के बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में आरजेडी विधायक के खिलाफ पुलिस का सुस्त रवैया बदलेगा।