ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Bihar News: बीएसआरटीसी का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा पटना पहुंच गया है. मई से दिल्ली और हरियाणा के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होंगी. जिससे बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा आसान हो जाएगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने दूसरे राज्यों के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा पटना में मंगवा लिया है। टाटा मोटर्स की ये नई एसी और नॉन-एसी बसें मई के पहले हफ्ते से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी, जिससे दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों की यात्रा अब और अधिक सुलभ हो जाएगी।


पटना पहुंची ये सभी बसें टाटा मोटर्स की 2×2 सीटर डीलक्स बसें हैं, जिनमें यात्रियों के लिए एसी और नॉन-एसी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। फिलहाल ये बसें फतुहा स्थित टाटा एजेंसी के यार्ड में रखी गई हैं और जल्द ही बीएसआरटीसी को सौंप दी जाएंगी।


सुरक्षा के लिहाज से ये बसें अत्याधुनिक हैं। प्रत्येक बस में तीन कैमरे लगे हैं — दो अंदरूनी हिस्से की निगरानी के लिए और एक पीछे की तरफ, जो रिवर्सिंग और सुरक्षा में मदद करेगा। आपात स्थितियों के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित सफर का भरोसा मिलेगा।


परिवहन विभाग अब इन बसों के रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद इन बसों का परिचालन बिहार के विभिन्न जिलों से शुरू किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को प्राइवेट बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


बीएसआरटीसी की योजना कुल 149 अंतरराज्यीय बसों को चलाने की है, जिनमें से बाकी 117 बसें भी अगले दो महीनों में पटना पहुंच जाएंगी। इन नई सेवाओं का सबसे अधिक लाभ उत्तर बिहार के जिलों जैसे दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के लोगों को मिलेगा। यहां से गुरुग्राम, अंबाला और दिल्ली के लिए सीधी बसें उपलब्ध होंगी, जिससे रोजगार और व्यापार के सिलसिले में बाहर जाने वालों को राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता