ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट

Bihar Politics: भाजपा सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने रोहतास के डेहरी से बिहार के अगले मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 अप्रैल तक बिहार में अगला मुख्यमंत्री स्पष्ट हो जाएगा।

Bihar Politics
बिहार में सीएम की रेस!
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: रोहतास के डेहरी पहुंचे भाजपा सांसद व भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने बिहार के नए सीएम तथा नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आगामी 10 अप्रैल तक पता चल जाएगा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?


मनोज तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि जिस परिस्थितियों में नीतीश कुमार को यह बिहार मिला था। आज उस बिहार को नीतीश कुमार जी ने कहां से कहां तक ले जाने का काम किया है। नीतीश कुमार उनके नेता है और आगे भी उनके नेता रहेंगे। 


उन्होंने कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार की पूरा बिहार प्रशंसा कर रहा है और सीएम नीतीश कुमार उस प्रशंसा के लायक भी हैं। क्योंकि उन्होंने बिहार के इमेज को बदल कर रख दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार की उम्र को लेकर भी टिप्पणी की तथा कहा की उम्र तो सबके लिए एक न एक दिन आरे आती ही हैं। मनोज तिवारी डेहरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। 


विपक्ष के द्वारा नीतीश कुमार पर परिवारवाद का आरोप लगाने को लेकर भी मनोज तिवारी ने जवाब दिया तथा कहा कि वैसे लोग जो खुद पद पर रहते हुए अपने पूरे खानदान को बड़े-बड़े पदों पर बैठा दिया। पार्टी से लेकर संवैधानिक पदों तक अपने पत्नी और बाल बच्चों को बैठाय हुए है। वह नीतीश कुमार जैसे नेता पर आरोप लगा रहा है, तो वह खुद से झूठ बोल रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता