ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / trending / नीतीश जी, कैसे बचेगी क्लीन इमेज? लड़की के साथ अश्लील डांस करने वाला...

नीतीश जी, कैसे बचेगी क्लीन इमेज? लड़की के साथ अश्लील डांस करने वाला जेडीयू का संगठन चुनाव करा रहा है

15-Sep-2019 07:13 AM

By 7

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इमेज बिल्कुल क्लीन है, बेदाग बिल्कुल.. साफ। नीतीश जी को दामन पर दाग पसंद नहीं लेकिन अगर पार्टी के अंदर दागदार हों तो दामन साफ कैसे बचेगा? नीतीश कुमार हर वक्त साफ-सुथरी राजनीति का दावा करते हैं लेकिन जाने अनजाने उनकी पार्टी में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो खुद नीतीश कुमार की इमेज पर किसी धब्बे से कम नहीं। https://www.youtube.com/watch?v=jsT-D4J6Sgk&feature=youtu.be आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि नीतीश कुमार की पार्टी में ऐसे दागदार चेहरे संगठन में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं जिनका बदनुमा चेहरा पूरे देश ने देखा है। मणिपुर के दौरे पर गए विधानसभा की एक समिति का वीडियो जून महीने में वायरल हुआ था। दावा किया गया कि स्टडी टूर पर गए चार विधायकों ने मणिपुर में ऐश और मौज की। लेकिन वीडियो में जो शख्स दिखा वह जेडीयू के विधायक राजकुमार राय का करीबी विजय यादव निकला। दरअसल मणिपुर में एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते हैं विजय यादव का वीडियो वायरल हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की जांच का आदेश भी दिया लेकिन उस पर क्या कार्रवाई हुई या अब तक साफ नहीं हो पाया। विजय यादव विधानसभा की समिति में कैसे मणिपुर के दौरे पर चला गया इस बात को लेकर सबने चुप्पी साध ली। जेडीयू ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उसका विजय यादव से कोई सरोकार नहीं। लेकिन फर्स्ट बिहार झारखंड आपको बता रहा है कि लड़की के साथ वायरल वीडियो में अश्लील हरकतें करने वाला विजय यादव जेडीयू का पुराना नेता है। यह बात जेडीयू के संगठन चुनाव ने साबित कर दी है। विजय यादव को समस्तीपुर में जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने का जिम्मा मिला है। उसे जेडीयू ने समस्तीपुर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया। इतना ही नहीं विजय यादव ने समस्तीपुर जिला अध्यक्ष का चुनाव भी पूरा करा लिया है। पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी एक बार फिर से जेडीयू की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बनीं और इसका ऐलान किसी और ने नहीं बल्कि अश्लील वीडियो में दिखने वाले विजय यादव ने किया। मणिपुर से लेकर समस्तीपुर तक के वीडियो ने जेडीयू की पोल खोल कर रख दी है। सवाल सीधे नीतीश कुमार से है कि उनकी पार्टी क्या इसी चरित्र के साथ जनता के बीच बेदाग होने का दावा करती रहेगी?