ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / sports / भारत की झोली में तीसरा मेडल, लवलीना ने कांस्य पर जमाया कब्जा, सेमीफाइनल...

भारत की झोली में तीसरा मेडल, लवलीना ने कांस्य पर जमाया कब्जा, सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैम्पियन से हारीं

04-Aug-2021 11:38 AM

DESK : टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) में इतिहास रचने से चूक गई हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से लवलीना बोरगोहेन हार गई हैं. हालांकि भारत की झोली में उन्होंने एक और मेडल लाया है. लवलीना ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है.


सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) वर्ल्ड चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से लवलीना हार गई हैं. लवलीना को 0-5 से शिकस्त मिली है. भले ही लवलीना बोरगोहेन इस मैच में हार गई लेकिन उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियन के खिलाफ काफी आक्रामक तरीके से खेला. मैच में जोश से लबरेज लवलीना बोरगोहेन ने कई आक्रामक पंच भी लगाए. लेकिन अफ़सोस कि लवलीना को इसबार ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ से ही संतोष करना पड़ेगा. 


news image


टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन सेमीफाइनल मुकाबले में लवलीना बोरगोहेन पहला राउंड हार गईं. पहले राउंड में इन्हें 0-5 से हार मिली. पांचों जजों ने बुसेनाज सुरमेनेली को 10-10 अंक दिए, जबकि लवलीना बोरगोहेन को 9-9 अंक मिले. इसके बाद लवलीना दूसरा राउंड भी हार गईं. दूसरे राउंड में भी उन्हें 0-5 से हार मिली है. इस बार भी पांचों जजों ने बुसेनाज सुरमेनेली को 10-10 अंक दिए और लवलीना को 9-9 अंक मिले. हालांकि मुक्केबाजी में लवलिना ब्रोंज मेडेल जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. लवलिना ने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया और अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाया. 


उधर भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 मीटर दूर भाला फेंका. इस प्रदर्शन के बाद उनसे मेडल की उम्मीद बढ़ गई है.


news imageLovlina Borgohain Profile