LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
10-Dec-2022 02:00 PM
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम ने बिहार बॉय के नाम से चर्चित विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन में बांग्लादेश में चल रहे एकदिवसीय मैच में तूफ़ान मचा कर रख दिया है। ईशान किशन की ताबड़तोड़ बैटिंग जारी है। ईशान किशन ने इस मैच में 200 रन पूरे कर लिए हैं। जिसमें 23 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। ईशान ने 200 रन बनाने के लिए 126 गेंदें ली हैं। इस दौरन इनका स्ट्राइक रेट भारत का स्कोर ओवर के बाद एक विकेट पर 310 रन है। कोहली और ईशान की अब डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भी पूरी हो चुकी है।
बता दें कि, ईशान किशन ने 5 मुकाबलों के बाद वनडे टीम में वापसी की है और मौका मिलते ही इन्होनें दोहरा शतक जड़ दिया। यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक भी है। इससे पहले ईशान में पिछला वनडे 22 अक्टूबर 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेला था। वहीं, इस मैच को लगाकर भारतीय टीम ने लगातार चौथे मुकाबले में अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। शिखर धवन के साथ ईशान किशन ओपन करने उतरे। ईशान चोटिल कप्तान रोहित की जगह खेल रहे हैं। इससे पहले धवन के साथ विराट कोहली, रोहित और शुभमन गिल उतरे थे। ईशान किशन के करियर का पहला शतक है। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 93 रन था। इतना ही नहीं वह विराट कोहली के साथ इस मैच में 100 से ज्यादा रन की साझेदारी भी पूरी कर चुके हैं। किशन ने 24वें ओवर में अफीफ हुसैन की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। वहीं, ईशान किशन के दोहरे शतक पर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उनको बधाई देते हुए लिखा है कि, एक बिहारी सब पर भारी।
गौरतलब हो कि, भारतीय क्रिक्केट टीम वतर्मान में बांग्लादेश दौरे पर हैं। इस दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में दो मैच हार चुकी है। यह तीसरा मैच है। जिसमें ईशान का विस्पोटक अंदाज देखने को मिला है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है और वह जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप होने से बचना चाह रही है। इस मैच मेंचोटिल होने के चलते इस मुकाबले से नियमित कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर बाहर हो चुके हैं। रोहित के बाहर होने के चलते केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।