ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी

Home / sports / IND vs SA: T20I में तिलक वर्मा ने रच दिया इतिहास, अब तक...

IND vs SA: T20I में तिलक वर्मा ने रच दिया इतिहास, अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था यह कारनामा

IND vs SA: कटक में IND vs SA पहले T20I में तिलक वर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा कर पाने में सफल न हो पाया था।

10-Dec-2025 09:05 AM

By First Bihar

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कटक के बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इतिहास रच दिया है। नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने मार्को यान्सन की गेंद पर चौका लगाकर टी20आई में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।


मात्र 23 साल और 31 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर तिलक टी20आई में 25 साल से पहले 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने नवंबर 2025 में 25 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था।


तिलक का जलवा उनके अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत से ही चमत्कारिक रहा है। अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले तिलक ने अब तक 81 टी20आई में 1000 रन बना लिए हैं। वे टी20आई में 1000 रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज हैं। इस पारी में तिलक ने 4 रनों के साथ यह रिकॉर्ड पूरा किया और टीम को मजबूत फिनिश दी। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 6 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 101 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।


जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे इनका अन्य कोई बल्लेबाज कुछ ख़ास कर नहीं पाया। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। तिलक का आक्रामक अंदाज और दबाव में रन बनाने की क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट का उभरता सितारा बनाती है।