ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने दे दिया गच्चा; वोट देने अब तक नहीं पहुंचे

Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका लगा है। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक अब तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं, जिससे महागठबंधन उम्मीदवार एडी सिंह की चिंता बढ़ गई है।

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इस बीच महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक अब तक मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं, जिससे महागठबंधन उम्मीदवार एडी सिंह की चिंता बढ़ गई है।


विधानसभा में जहां एनडीए खेमे के लगभग सभी विधायक अपना वोट डाल चुके हैं, वहीं महागठबंधन खेमे में कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने सियासी हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस के जिन तीन विधायकों ने अभी तक मतदान नहीं किया है, उनमें वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह शामिल हैं। 


इसके अलावा राजद के विधायक फैसल रहमान भी अभी तक मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। इन चार विधायकों की गैरमौजूदगी से महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महागठबंधन के नेता लगातार इन विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीनों विधायक फिलहाल पटना में ही मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक विधानसभा पहुंचकर मतदान नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर महागठबंधन खेमे में बेचैनी बढ़ गई है और पार्टी नेतृत्व पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उधर, विधानसभा परिसर में मतदान की प्रक्रिया जारी है और इन विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता