बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Jun-2025 07:25 PM
By First Bihar
ARRAH: भोजपुर में आज आगामी संत सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन धर्म जागरण समन्वय, भोजपुर विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका प्रायोजन जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन 22 जून को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आरा के ग्राउंड रिसॉर्ट, धनुपरा में संपन्न होगा।
प्रेस वार्ता में सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय, दक्षिण बिहार के सह संयोजक अरुण कुमार, दक्षिण बिहार प्रांत के परियोजना सह प्रमुख यशवंत नारायण, प्रांत के सांस्कृतिक प्रमुख प्रज्ञापुत्र निर्मल, कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह, धर्म जागरण समन्वय के भोजपुर जिला प्रमुख मिथिलेश जानकी तथा विभु सिंह सहित कार्यक्रम से जुड़े कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन समाज को आध्यात्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सेवा भाव से जोड़ने का प्रयास है। यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं को भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जोड़ने के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित होगा।
सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, समाजसेवी और सांस्कृतिक विचारक उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने भोजपुर सहित पूरे दक्षिण बिहार के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस संत सम्मेलन का लाभ लें।