ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Punaura dham Sita Mandir: पुनौराधाम जा रहे रामभद्राचार्य महाराज बीच रास्ते से ही क्यों लौट गए वापस? अमित शाह के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

Punauradham Sita Mandir: सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज वाराणसी से लौट गए। उनके वापस लौटने से श्रद्धालुओं में गहरी निराशा है।

08-Aug-2025 01:05 PM

By FIRST BIHAR

Punaura dham Sita Mandir: सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में श्री चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज अंततः शामिल नहीं हो सके। वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निकले थे, लेकिन वाराणसी से ही वापस लौट गए।


सीता रसोई के संचालक एवं मिथिला राघव परिवार के सदस्य रामाशंकर शास्त्री तथा सीता आराधना मंडल के महामंत्री दिनेश चंद्र द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्री रामभद्राचार्य जी इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर अत्यंत उत्साहित थे।


स्थानीय लोगों की पहल पर राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य महंत विश्वमोहन दास के माध्यम से उन्हें निमंत्रण भेजा गया था। इस निमंत्रण को उन्होंने 2 अगस्त 2025 को पत्र के माध्यम से स्वीकार भी किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे 7 अगस्त को अपने धाम से सीतामढ़ी के लिए रवाना हुए थे।


हालांकि, जब वे वाराणसी पहुंचे, तब उन्हें पर्यटन विभाग की ओर से सूचना दी गई कि कार्यक्रम में मंच पर राजनेताओं के लिए स्थान निर्धारित है, जिससे उन्हें मंच पर स्थान देने में असहजता हो सकती है। इसी कारण, उन्हें कार्यक्रम में शामिल न होने की सलाह दी गई। इस परिस्थिति को देखते हुए श्री रामभद्राचार्य जी ने अपना दौरा रद्द कर दिया और बीच रास्ते से वापस लौट गए।