ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / religion / Ram Mandir Ayodhya: अंतिम चरण में राम मंदिर निर्माण, शिखर पर चमकेंगे स्वर्ण...

Ram Mandir Ayodhya: अंतिम चरण में राम मंदिर निर्माण, शिखर पर चमकेंगे स्वर्ण मंडित कलश!

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर निर्माण अपने अंतिम चरण में है। शुक्रवार को राम दरबार और भगवान नर्वदेश्वर की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मंदिर के शिखर पर आमलक और छह कलशों को स्वर्ण मंडित किया जा रहा है।

23-May-2025 08:59 AM

By First Bihar

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुँच रहा है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को राम दरबार के साथ भगवान नर्वदेश्वर की मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी।


 इस संबंध में एल एंड टी के परियोजना निदेशक वी.के. मेहता ने पुष्टि करते हुए बताया कि  सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े सभी कार्यों को तय समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। इस अहम बैठक में तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, सीबीआरआई के पूर्व चेयरमैन ए.के. मित्तल, मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


राम मंदिर शिखर के कलश हो रहे स्वर्ण-मंडित, आमलक का कार्य पूर्ण

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई कि मंदिर के शिखर पर स्थित 'आमलक' को पूरी तरह स्वर्ण मंडित कर दिया गया है, जबकि छह अन्य कलशों को स्वर्ण-मंडित करने का कार्य तेजी से चल रहा है, जो अगले दो दिनों में पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है।


बैठक में मंदिर के प्रथम और द्वितीय तल, परकोटे की दीवारों पर ब्रॉन्ज मेटल की म्यूरल पेंटिंग, और लोअर प्लिंथ पर 3D पेंटिंग लगाने के कार्यों की भी समीक्षा की गई। निर्माण समिति ने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, जिससे मंदिर की भव्यता और आस्था का स्वरूप और भी प्रभावशाली हो सके।