बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
07-Aug-2025 07:10 PM
By FIRST BIHAR
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक होता है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भद्रा काल सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगा, जिससे पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा।
इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग
ज्योतिषाचार्य अशोक वार्ष्णेय के अनुसार, इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग, और शोभन योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी अधिक फलदायक बनाएंगे। इसके अलावा श्रवण नक्षत्र से युक्त पूर्णिमा तिथि भी 8 और 9 अगस्त को रहेगी, जो इसे महापुण्यदायिनी बनाती है।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त:
मुख्य राखी मुहूर्त: सुबह 05:47 AM से दोपहर 01:27 PM तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:47 AM से दोपहर 02:23 PM तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:22 AM से 05:04 AM तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 PM से 12:53 PM तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 PM से 07:27 PM तक
इन सभी मुहूर्तों में राखी बांधना अत्यंत शुभ और सौभाग्यवर्धक माना गया है।