बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Jun-2025 01:02 PM
By FIRST BIHAR
Premenand Maharaj: निर्जला एकादशी के अवसर पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की अचानक हुई भारी भीड़ से पूरे शहर की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार रात से ही लाखों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में उमड़ पड़े, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
शनिवार रात आठ बजे से ही परिक्रमा मार्ग और प्रमुख सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का भारी दबाव देखने को मिला। हालात इतने बिगड़ गए कि संत प्रेमानंद ने रात्रिकालीन पदयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया। उनके अनुयायियों ने रात दो बजे माइक से भीड़ को सूचित किया कि संत पदयात्रा नहीं करेंगे और श्रद्धालुओं से गंतव्य को लौटने की अपील की।
जब यह घोषणा की गई, तो कई श्रद्धालु मायूस होकर लौटते नजर आए। लेकिन रविवार सुबह एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए। विद्यापीठ से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक भारी भीड़ का दबाव बना रहा। जुगलघाट से मंदिर के प्रवेशद्वार दो तक श्रद्धालु पूरी तरह सड़क पर फैल गए, जिससे रास्ते बंद जैसे हो गए।
शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। श्रद्धालु वाहनों के बीच से रास्ता निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई, और मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।