नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
10-May-2023 08:23 PM
By First Bihar
PATNA: एक ओर जहां बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का लगातार विरोध हो रहा है वही इनके समर्थन में अब बिहार के नियोजित शिक्षक उतर आए हैं। नियोजित शिक्षकों ने बागेश्वर वाले बाबा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि अब वे बाबा बागेश्वर के दरबार में अर्जी लगाएंगे क्योंकि इस वक्त शिक्षकों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है।
इसलिए नियोजित शिक्षकों ने ऐलान कर दिया है कि वे बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ हैं। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। 15 मई को बागेश्वर वाले बाबा का दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार में भी नियोजित शिक्षक शामिल होंगे।
बागेश्वर वाले बाबा के आगमन की खबर से पूरा माहौल भक्तिमय होता जा रहा है। भारी संख्या में महिलाएं 12 मई को निकाले जाने वाले भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी। 7500 कलश स्थापना के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस हनुमत कथा के आयोजन को लेकर लगभग सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी है। अब लोग बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने का इंतजार कर रहे हैं। पहले 12 मई को वे पटना आने वाले थे लेकिन अब उसमें थोड़ी तब्दिली की गयी है।
अब बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना की धरती पर कदम रखेंगे। तो वही बिहार दौरे पर आ रहे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का विरोध भी लगातार जारी है। महागठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता इसे लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी और आरजेडी के बीच बयानबाजी जारी है। वही अब बिहार के नियोजन शिक्षकों ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नौबतपुर में भारी तादाद में नियोजित शिक्षकों का जुटान होगा। ये लोग बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे। बिहार की नीतीश सरकार उनकी सुन नहीं रही है इसलिए नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाने का मन बना लिया है।