ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार

Bihar Politics: नालंदा मंदिर भगदड़ पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जताया शोक जताया है. उन्होंने घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसके लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को जिम्मेदार बताया है।  


उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।  


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रत्येक मंगलवार को वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में वहां भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी? ऐसे में यह शासन और प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे फिर ऐसी घटना नहीं हो।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता