ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टबिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजरबिहार में इंडो-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर पहुंचा था भारतहिंदू बताकर मुस्लिम युवक को लेकर पहुंचे बाराती, शादी से पहले खुल गया राज, लड़की पक्ष ने बनाया बंधकटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेकबिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टबिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजरबिहार में इंडो-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर पहुंचा था भारतहिंदू बताकर मुस्लिम युवक को लेकर पहुंचे बाराती, शादी से पहले खुल गया राज, लड़की पक्ष ने बनाया बंधकटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। म

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और विधायक धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।


इस गठन में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 


बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


इन सभी समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है, जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्वयं स्पीकर प्रेम कुमार होंगे। इस समिति में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। 


इसके अलावा, सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं चार नेताओं के साथ किया गया है, जिसमें स्पीकर अध्यक्ष होंगे, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।


बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी

बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें